सरैयाहाट: सरैयाहाट थाना क्षेत्र में मोतीहारा नदी पुल के पास ऑटो पलटने से एक की मौत, 9 गंभीर घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
सरैयाहाट/ कोठिया बाईपास सहारा सड़क मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी पुल के समीप रविवार देर रात एक ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 09गंभीर रूप से घायल हो गए मृतका का नाम देवी ढीबरी किसकु है जो सरैयाहाट के डौंडिया का रहने वाला बताया जा रहा है, पुलिस सोमवार 2, 00पीएम को शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।