बुहाना: कुठानियाँ गांव में नव युवक मंडल की पहल से श्मशान भूमि और खेल मैदान का अभूतपूर्व विकास, भामाशाहों का हुआ सम्मान
कुठानियाँ गांव के नव युवक मंडल ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए श्मशान भूमि व खेल मैदान के विकास का बीड़ा उठाया। पहले जहां श्मशान भूमि तक जाने के लिए कोई रास्ता उपलब्ध नहीं था, वहीं अब समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। कई भामाशाहों ने अपनी भूमि रास्ते के लिए दान की, तो कई ने आर्थिक सहयोग देकर इस नेक कार्य में भागीदारी निभाई।