खुरई: सिलोधा गांव के पास कार ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल, भोपाल रेफर
Khurai, Sagar | Feb 13, 2026 शुक्रवार शाम 6.30 बजे परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विष्णु नेमा अपने भाई महेश नेमा को इलाज के लिए सागर ले जा रहे थे, सिलोधा गांव के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए दोनों को भोपाल रेफर किया गया है, टक्कर के बाद कार की नंबर प्लेट गिर गई थी, पुलिस ने उक्त कार ने अज्ञात चालक पर किया मामला दर्ज।