मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र पर 7 बिछड़े दंपतियों को साथ रहने के लिए कराया गया राजी
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर टीम के सदस्यों ने सात बिछड़े दंपतियों का काउंसलिंग कर उन्हें साथ रहने के लिए राजी कराया। सातों दंपति छोटी-छोटी बातों को लेकर अलग-अलग रह रहे थे। उप निरीक्षक रीता यादव, उप निरीक्षक उषा सिंह, महिला मुख्य आरक्षी ममता तिवारी, सावित्री यादव, महिला आरक्षी कविता पाल, निर्मला राय व अनस सदस्यों ने दंपतियों को समझाया।