बेरमो के पिछरी बस्ती स्थित काली मंदिर में सोमवार को मां काली की प्रतिमा स्थापित कर रीति रिवाज के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। यहां भब्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया। वहीं स्थाई मंदिरों की रंग रोगन व अन्य मंदिरो को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। महिला पुरुष दिन भर उपवास रहकर रात 9 बजे मां काली की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।