बीघापुर: मलयपुर का उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल छात्रों के भविष्य को पंख लगा रहा है
Bighapur, Unnao | Dec 18, 2025 ड्रीम वॉल से सजे सपने, उत्साह से भरे गांव के नौनिहा, विकासखण्ड सुमेरपुर के मलयपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट) में स्थापित ड्रीम वॉल ने विद्यार्थियों के सपनों को पंख दे दिए हैं। विद्यालय परिसर में बनी इस ड्रीम वॉल को देखकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ड्रीम वॉल को दिशा देने में सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित है।