परिहार प्रखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और शाम ठंड इतनी अधिक है कि लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। बाजारों में सुबह के सम