भदोही: चौरी के युवक की छांगुर गैंग द्वारा धर्मांतरण की शिकायत पर भदोही पुलिस जांच के लिए लखनऊ हुई रवाना
भदोही के चौरी थाना क्षेत्र निवासी ज्योतिर्गमय राय ने वाराणसी जोन एडीजी से शिकायत कर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी आफरीन के परिजन उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं और बेटियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों ने 2017 में आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। नवंबर 2024 में पत्नी आफरीन मायके वालों के साथ लखनऊ चली गई।