मध्यप्रदेश के बड़वाह श्री श्वेतांबर जैन मंदिर में विमल नाथ भगवान का समाजजनों द्वारा बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे हर्षौल्लास से जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।मंदिर के पुजारी पंडित कमल व्यास ने बताया कि श्री श्वेतांबर जैन धर्म के 13 वे तीर्थंकर विमल नाथ भगवान का जन्म कल्याणक दिवस पर सुबह पृभु का अभिषेक हुआ और सिध्द चक्र महापुजन कर आरती की गई।