नगर के प्रमुख चारभुजा नाथ मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस पावन अवसर पर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।छप्पन भोग से पूर्व नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई।