कटकमसांडी :पत्रकार उमेश कुमार चौबे के पिता, समाजसेवी भुनेश्वर चौबे का गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे हृदयगति रुकने से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित मेरु और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।भुनेश्वर चौबे समाज सेवा और सामाजिक-धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।