राजाखेड़ा में चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक अवसर पर चंद्रप्रभु विधान का हुआ भव्य आयोजन धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में जैन समाज ने श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, पटवारी गली में भगवान चंद्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर चंद्रप्रभु विधान का भव्य एवं विधिवत आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन घटयात्रा के साथ हुई।