मुरादाबाद: गलशहीद थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत
रोडवेज बस स्टैंड के सड़क किनारे घायल अवस्था में अज्ञात महिला पड़ी हुई थी जिसको राहगीरों के द्वारा देखकर गलशहीद पुलिस को सूचना दी गई थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पड़ी अज्ञात महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया था जिसने आज दोपहर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।