रामपुर: सोमवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Sep 8, 2025 सोमवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के थाना सिविल लाइन में पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीआरपीएफ गेट के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस को एक प्लास्टिक के जैरीकेन में यह अवैध शराब मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।