हुज़ूर: कोहेफिजा इलाके में मार्बल घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
Huzur, Bhopal | Mar 31, 2026 भोपाल के कोहेफिजा इलाके में मार्बल की घिसाई करते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। भोपाल में ही मार्बल घिसने वाली मशीन की आपरेटिंग का जॉब करता था। लालघाटी में उसकी साइट चल रही है।