भदोही: भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर के रजपुरा चौराहे से निकाली गई नारी शक्ति वंदन यात्रा।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर के रजपुरा चौराहे से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली गई ।जिसमें ब्रह्माकुमारी विजया दीदी भी शामिल हुई।उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रशंसा की। यात्रा नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास पहुंचने पर समाप्त हुई इस दौरान संयोजिका स्नेल लता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को मोदी की गारंटी पर विश्वास है।