मधुबन: सूरजपुरा गांव निवासी किसान की करंट लगने से हुई मौत, मचा कोहराम
Madhuban, Mau | Sep 23, 2025 सूरजपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब भैंस को नहलाते समय टुल्लू पंप से करंट लगने से 55 वर्षीय तेज बहादुर मौर्य की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तेज बहादुर मौर्य रामबचन मौर्या के पुत्र थे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें फतेहपुर मंडाव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।