कोल: मसूदाबाद बस स्टैंड पर 2 शराबियों के बीच हुई मारपीट, भीड़ ने किया बीच-बचाव, दोनों हुए चोटिल
Koil, Aligarh | Jan 26, 2026 मसूदाबाद बस स्टैंड पर दो शराबियों में आपस में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों शराबी आपस में बहुत देर तक विवाद करते रहे। विवाद के बाद दोनों में जमकर मारपीट हो गई। बस स्टैंड पर बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना को देखा भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठा हो गई और बीच बचाव कराया।