कोल: छेरत नवीन पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, बेसिक शिक्षा मंत्री ने ली परेड की सलामी
Koil, Aligarh | Jan 26, 2026 छेरत स्थित नवीन पुलिस लाइन में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया है। सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके बाद बेसिक शिक्षा मंत्री ने ध्वजा रोहण किया। सोमवार सुबह हुए कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्कूली बच्चों के द्वारा आयोजित किए गए।