रीठी: देवगांव में पुलिस ने लगाई ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को अपराध, साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
जिले में पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार पुलिस ग्राम चौपाल व पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में किया जा रहा है