पाली कस्बे के मोहल्ला भंगवंतपुर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर पंचायत के डंपिंग सेंटर के पास आम के पेड़ पर एक युवक का शव मफलर के फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान रविकांत उर्फ नन्हें पुत्र महेन्द्र निवासी मोहल्ला भंगवंतपुर के रूप में हुई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।