पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह में चोरों ने आशा वर्कर यूनियन की जिला अध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर की चोरी, पुलिस को दी गई शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी आशा वर्कर यूनियन की जिला अध्यक्ष इदरीशन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह लखनऊ इको गार्डेन में आशाओं के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गई थी। वापस घर पहुंचने पर देखा कि घर का ताला खुला होने के साथ सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में रखे जेवर और पांच हजार रुपए चोरी हो गए हैं।