चूरू: गांव बीनासर के खेत में फसल पर स्प्रे करते किसान की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
Churu, Churu | Sep 13, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव बीनासर के खेत में शनिवार को मूंग की फसल पर कीटनाशक का स्प्रे करते समय 52 वर्षीय किसान की तबीयत बिगड़ गयी और वह अचेत हो गया। गंभीर हालत में किसान को परिजनों ने चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया।