नरवाई प्रबंधन के प्रति किसानों में जागरूकता बढ़ाने हेतु जारी अभियान का सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कोलारस अनुभाग के ग्राम पिरोठ के प्रगतिशील किसान विजय यादव ने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए।अपने खेत में मक्का फसल कटाई के बाद बचे हुए।अवशेषों का प्रबंधन आधुनिक कृषि यंत्र स्लेशर के माध्यम से किया।