महेश्वर: ग्राम छोटी खरगोन में मुरूम की खदान में लौह अयस्क की पुष्टि, हाईटेक लैब में जांच से मिल सकती है और जानकारी
मंडलेश्वर - ग्राम छोटी खरगोन की एक मुरूम की खदान में कुछ पत्थरों में लौह तत्व होने की पुष्टि हुई है। सेवानिवृत डिप्टी डायरेक्टर पशु चिकित्सा सेवा डॉ आर सी उपाध्याय ने इस बात का खुलासा किया है कि ग्राम छोटी खरगोन की एक मुरूम खदान में लौह अयस्क है।