झाडोल: छोटी उन्दरी में गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार की हुई दुर्घटना
Jhadol, Udaipur | Sep 26, 2025 आज शुक्रवार करीब साय 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार झाड़ोल NH 58E पर छोटी उन्दरी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टक्कर मार दी। इससे बाइक का आगे का पहिया टूट गया और बाइक सवार घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से पता चलता है कि तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक आने वाले जानवरों के कारण दुर्घटनाएं हो सकती हैं।