पोलायकला नगर में बुधवार से सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के आरंभ से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार सुबह 11 बजे कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और पुनः कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में बैंड बाजे के साथ भक्त आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे।