करीमुद्दीनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के लिए मर्चरी रूम में रखवाया गया, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद 72 घंटे बीत जाने पर भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।समाजसेवी कुँवर वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल संगम कुशवाहा ने मिलकर अंतिम संस्कार किया।