ब्यावर: ब्यावर में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, घर-घर होगा सर्वे
Beawar, Ajmer | Aug 12, 2025 ब्यावर के राजकीय अमृतकौर जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु विंग में आशा सहयोगिनियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत ने बताया कि मानसून के दौरान मलेरिया और डेंगू के मामले बढ़ते हैं। पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अगस्त से नवंबर के बीच डेंगू के मामले सबसे ज्यादा होते हैं।