बलरामपुर: थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के सदवापुर में अनियंत्रित बाइक चालक ने युवक को मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई मौत
प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा ने बताया की ग्राम सदवापुर के निकट अनियंत्रित बाइक चालक ने युवक को टक्कर मार दिया जिसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया इलाज के लिए ले जा रहे युवक की रास्ते में ही मौत हो गई मृतक के बेटे आनंद सिंह पुत्र जगजीत सिंह की तहरीर पर बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है