दुमका: जरमुंडी थाना के पहरीडीह गांव में तालाब में मिला किशोर का शव, दुमका के PJMCH में हुआ पोस्टमार्टम
Dumka, Dumka | Sep 27, 2025 शुक्रवार की शाम जरमुंडी थाना की पुलिस ने पहरी डीह गांव में तालाब से एक किशोर का शव बरामद किया। किशोर 25 सितंबर से घर से लापता था। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब शव लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।