नरवल: महाराजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव
महाराजपुर में 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गड्ढे में मिला है।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया मृतक की पहचान त्रिलोकपुर निवासी चंद्र किशोर उर्फ सौरभ के रूप में हुई है। वह दूध का कारोबार करता था।