औरैया: यमुना रोड पर स्थित आश्रम में होगी लड्डू गोपाल की स्थापना, शहर के काली माता मंदिर से निकाली गई विशाल शोभायात्रा
श्री लड्डू गोपाल प्राकट्योत्सव के मौके पर रविवार को विशाल कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। बैंडबाजों के साथ निकली इस यात्रा का जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए दिखाई दिए।