फरीदाबाद: फरीदाबाद मेयर के नामांकन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उदयभान
फरीदाबाद में नगर निगम मेयर पद की उम्मीदवार लता चंदीला के नामांकन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और नूहं से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद पहुंचे। उदयभान ने बयान देते हुए कहा कि हरियाणा में निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एक साथ होकर इस चुनाव को लड़ रही है।