शिवपुरी नगर: प्रियदर्शनी कॉलोनी का परशुराम पार्क बदहाल, लोग बोले- नगरपालिका नहीं दे रही ध्यान, पार्क में है सांपों का डेरा
शिवपुरी में प्रियदर्शनी कॉलोनी के निवासियों ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे परशुराम पार्क की खराब स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से पार्क में कोई स्थायी कर्मचारी तैनात नहीं है, जिसके कारण पार्क में अव्यवस्था और गंदगी फैल गई है। झाड़ियां और घास इतनी बढ़ गई हैं कि वहां सांप और कीड़े-मकोड़े घूमने लगे हैं।