शाहजहांपुर: मुठभेड़ में घायल आरोपी से राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिलने पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, ली जानकारी
थाना निगोही पुलिस ने साहसिक पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त अशरफ पुत्र अरशद को धुल्लिया मोड ग्राम तालगाँव रोड से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी घायल आरोपी का हालचाल लेने पहुंचे। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद, इसकी जानकारी सोमवार की सुबह 11 बजे दी गई है।