शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत निशुल्क ऋण आवेदन कैम्प का आयोजन हुआ
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय निशुल्क ऋण आवेदन कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और अपने ऋण आवेदन पत्र भरवाए।