शंभूगंज: शंभूगंज पुलिस ने कांड के एक आरोपी और एनबीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार किया
शंभूगंज पुलिस ने बाजार में ही छापेमारी करते हुए कांड के एक आरोपी विश्वजीत सिंह और एनबीडब्लू वारंटी विक्की मोदी को गिरफ्तार कर लिया। शंभूगंज थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अभिरक्षा के बीच यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।