जमुई: युवक की हत्या के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपित विमल सिंह को किया गिरफ्तार, टाउन थाना में SDPO ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Oct 31, 2024 कवैया मुसहरी में मंटुन मांझी की हत्या करने की सूचना 30 अगस्त को मिली थी। सूचना के बाद मृतक की पत्नी के बयान पर टाउन थाना में FIR दर्ज किया गया और घटना की बारीकी से जांच करते हुए 24 घंटा के अंदर आरोपित विमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त जानकारी टाउन थाना में गुरुवार की शाम करीब 4:00 प्रेस वार्ता के दौरान SDPO सतीश सुमन ने दी है।