सिवनी: विधायक दिनेश राय मुनमुन पहुंचे जेल, बंदी भाइयों के साथ गाया वंदे मातरम
Seoni, Seoni | Nov 23, 2025 सिवनी विधानसभा के भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी स्थित जिला जेल पहुंचे जहां उन्होंने बंदी भाइयों के साथ वंदे मातरम गायन किया, वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण भारत में वंदे मातरम गायन किया जा रहा है इसी क्रम में विधायक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ नगझर स्थित जेल पहुंचे और वंदे मातरम का गायन किया.