मोहनिया: जितिया पर्व पर कैमुर में 7 और औरंगाबाद में 8 की मौत पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने जताया गहरा दुःख, मिलेगा मुआवजा
Mohania, Kaimur | Sep 26, 2024 जितिया पर्व के दौरान कैमूर में 7 और औरंगाबाद में 8 मासूम की अलग-अलग जगह पर नदी और तालाब में स्नान के दौरान मौत हो गई इस मामले में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने गुरुवार के सुबह गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोग 24 घंटे के भीतर अनुग्रह की राशि मृतक के परिवार को दिलवाने का काम करेंगे,मंत्री ने लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की