आरा: गड़हनी पेट्रोल पंप के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 24, 2024 ऑटो और बाइक के टक्कर में चार लोग हुए जख्मी। घटना गड़हनी पेट्रोल पंप के समीप हुई। टेम्पु सवार आरा से अपने घर जा रहे थे और बाईक सवार बालिगाव से आरा आ रहा था तभी बाईक और टेम्पु में भिड़ंत हो गई।टेम्पु सवार जख्मियों में सोना पति देवी,नेहा कुमारी,धनेश्वर राम और मुकेश कुमार शामिल है।सभी लोगो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।