शाजापुर: सुपोषण भारत अभियान के तहत सेवा भारती ने आंगनबाड़ी केंद्र 9/1 में पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया
आंगनबाड़ी केंद्र9/1 पर सेवा भारती के द्वारा सुपोषण भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे पोषण सप्ताह अंतर्गत पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला हितग्राही पहुंची।इस अवसर गर्भवती माता, धात्री माता, किशोरी बालिका और 0 से 06 वर्ष तक के बच्चो की स्वास्थ्य जांच भी की गई और महिला और बच्चों को कुपोषण से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।