उज्जैन में मकर संक्रांति से एक दिन पहले प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से दो गंभीर हादसे हुए। बुधवार, 1:00 बजे के लगभग हुई इन घटनाओं में एक युवक का गला कट गया, जबकि एक महिला के पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को शासकीय चरक भवन अस्पताल में भर्ती कराया गया।