हमीरपुर: सुमेरपुर में ग्यारह घंटे देरी से आई चित्रकूट एक्सप्रेस, रात भर ठिठुरे यात्री, इंटरसिटी भी हुई लेट
बुधवार की रात 8.50 बजे लखनऊ से चलकर जबलपुर तक जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस गुरुवार को सुबह 7.54 पर कस्बे के स्टेशन में आई। रात भर यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर रहे और 11 घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं गुरुवार को कानपुर से चलकर मानिकपुर होकर प्रयागराज को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे बाद यहां आई। ट्रेन में देरी होने के कारण तमाम यात्री स्टे