मोकामा: मोकामा रेलवे फाटक पर ऊपरी पैदल पुल की कमी से आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी
Mokameh, Patna | Feb 14, 2025 मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी तथा पश्चिमी दोनों तरफ फाटक है। जब ट्रेन आती है तो काफी समय तक फाटक लगा रहता है, जिसके कारण सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। यह दृश्य दोपहर लगभग 12 बजे का है। मोकामा के लोगों की मांग है कि पूर्वी फाटक, जहां से जनसंख्या का काफी आवागमन है, की तरफ ऊपरी पैदल पुल का निर्माण हो।