अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आलोट के बड़ोद रोड स्थित इनाया गार्डन में 1से 6 जुलाई तक कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा था। यह आवासीय शिविर विशेष रूप से बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक जागरण, नैतिक उत्थान और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित कर आयोजित किया गया था,नारी चेतना,राष्ट सेवा,समय प्रबंधन को समर्पित है।