देहरादून: कांवड़ यात्रा की निगरानी में देहरादून SSP खुद मैदान में उतरे, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
कांवड़ यात्रा के सकुशल संपादन को लेकर देहरादून SSP अजय सिंह खुद सड़क पर उतरे। रिस्पना पुल से आईएसबीटी तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। कांवड़ वाहनों को निर्धारित रूट से संचालन और डीजे की ध्वनि व ऊंचाई पर नियंत्रण के निर्देश दिए। शहर में कांवड़ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।