मारवाड़ जंक्शन: नरसिंहपुरा नदी पर बने पुल में आई दरारें, वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों ने जताया आक्रोश
नरसिंहपुरा नदी पर 45 लाख की लागत से बने पुल पर अचानक दरारें आ जाने से स्थानीय क्षेत्र वासियों एवं वाहन वालों ने आक्रोश जताया,मात्र 2 वर्ष में पूल में अचानक दरारें आ जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ,स्थानीय वाहनवालो वालों ने तुरंत प्रभाव से पुल की मरम्मत करने की मांग की।