मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बिजली की शॉट सर्किट से लगी आग से एक परिवार का घर पूरी तरह तबाह हो गया। घटना बुधवार सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। इस घटना में लालमोहन मुखिया का घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आगामी 21 नवंबर को उनके पुत्र की शादी होने वाली थी।